• Friday, 17 May 2024
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्या लिया गया शपथ, जानिए

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्या लिया गया शपथ, जानिए

DSKSITI - Small

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखपुरा ने आज समाहरणालय परिसर में 10वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किए। कार्यक्रम के आरंभ में वैलुन उड़ाकर लोकतंत्र के मजबूती का संदेश दिए। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर जल जीवन हरियाली योजना का संदेश देने के लिए पौधा रोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह 10 वाॅ मतदाता दिवस मनाया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस वर्ष निर्वाचन आयोग का थींम है निर्वाचन साक्षरता ही सशक्त लोकतंत्र है। जितनी मतदाताओं की भागींदारी होंगी लोकतंत्र उतना ही मजबूत और सशक्त होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह गौरव सभी मतदाताओं के सहयोग से बना है। हमारे देश में प्रतिवर्ष पर्व मनाये जाते है लेकिन उसमें सबसे बड़ा पर्व लोकतंत्र है। जहाॅ हमलोग बढ़-चढ़कर समान रूप से भाग लेते है जिसमें सभी मतदाताओं की भागींदारी होती है। अधिकार के साथ-साथ हमारा दायित्व है कि 05 वर्ष में जो भी निर्वाचन होते है उसमें सशक्तरूप से भागींदार बने और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हमारी जिम्मेवारी केवल अपना मतदान करने तक सीमित नहीं है बल्कि जो छूटे हुए या जागरूक मतदाता नहीं है या जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है उनको जागरूक कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल करना है।

लोकतंत्र देश के उन्नति और प्रगति के लिए है जिसमें सभी लोगों की जबावदेही है। संविधान के द्वारा यह अधिकार दिया गया है जिसमें भारतीय होने का गर्व भी छुपा हुआ है। लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण अंग वह जनता की सहभागिता है। सभी लोगों का उद्देश्य यह है कि स्वच्छ, निष्पक्ष और निर्भीक वातावरण बनाकर अपने मतदान का प्रयोग करें। हमलोगों का दायित्व और कर्तव्य है कि इस मतदाता दिवस का संदेश सभी लोगों को देना है। निर्वाचन कार्यों की सहायता के लिए बीएलओ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि है। लोकतंत्र में जनता ही सर्व शक्तिमान है, जिसकी भागींदारी से लोकतंत्र सबसे मजबूत और महान बनेगा। जनता जितनी समझदार और सशक्त होगी उतनी ही मजबूत सरकार बनेंगी। सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गई- ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतंात्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता होने पर गर्व है मतदान के लिए तैयार हूँ।

DSKSITI - Large

निर्वाचन साक्षरता ही सशक्त लोकतंत्र है। उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी अधिकारियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। पहली बार मतदाता बनने वाले दर्जनों मतदाताओं को ईपीक कार्ड जिलाधिकारी के कम-कमलों से प्रदान किया गया।


निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ-अमीत कुमार पुष्पा कुमारी, मिथलेश कुमार एवं चंदन कुमार को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र में सबकी भागींदारी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थीं जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के रूचि भारती प्रथम, सिम्पल रंजन तृतीय एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सोनम कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की, जिसको जिलाधिकारी ने मेडल देकर सम्मानित किए। लोकसभा आम निर्वाचन के विभिन्न कोषांगों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी ने भी अपना संदेश दिए। जिला के कैम्पस अम्बेस्डर रागिनी ने भी लोकतंत्र पर मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-बिभोर कर दी। कार्यक्रम में संजय कुमार डीसीएलआर, राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, के के यादव अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सत्येंद्र त्रिपाठी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रशांत शेखर उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों मतदाता उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like