• Monday, 09 February 2026
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, छह जख्मी

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, छह जख्मी

Vikas

शेखोपुरसराय

सोमवार को थाना क्षेत्र के चरूआवा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में छह जख्मी हो गए।

मारपीट में मो फैसल साह और मो वीरवल के बीच जमकर लाठियां चली। घटना के दौरान मो फैसल ,मो आमिर ,अफसल ,मोकरम, शारुख , मो आविद घायल हो गये।

घायल को इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। घटना में एक तरफ से पांच और दुसरे तरफ से एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से घटना के सम्बन्ध में अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From