• Friday, 17 October 2025
देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, थाने-थाने भटक रही है महिला

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, थाने-थाने भटक रही है महिला

Vikas

शेखपुरा/शेखोपुरसराय

अपने ही देवर ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया तथा विरोध करने पे जमकर मारपीट की। महिला फरियाद लेकर थाने पहुंची तो उसे महिला थाना जाने के लिए कहा गया। पीड़ित महिला जब महिला थाना पहुंची तो फिर से उसे अपने थाने ही जाने के लिए कहा गया।

घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव का है। इस इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके अपने ही देवर के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसका पति बाहर रहता है इसका फायदा उठा कर देवर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा है।

वहीं जब शेखोपुरसराय थाना पहुंचकर आवेदन दिया तो इंजुरी काटकर इलाज के लिए भी अस्पताल भेजा गया परंतु मुकदमा करने के लिए शेखपुरा के महिला थाना जाने के लिए कहा गया।

महिला थाने जब आई तो यहां से पुलिस ने कहा कि शेखोपुरसराय थाना ही जाओ वहां ही केस दर्ज होगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के साथ आपसी विवाद में घटना घटी है। महिला से संबंधित मामला होने की वजह से उसे महिला थाना भेज दिया गया है जबकि महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि महिला ने शेखोपुरसराय थाना में आवेदन दिया है इसलिए यह मामला शेखोपुरसराय थाना ही देखेगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like