दो गांवों के बीच जमकर मारपीट एवं पत्थरबाजी
अरियरी
अरियरी थाना के इटहरा एवं बैकठपुर गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट कि यह घटना सूर्य मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई मारपीट को लेकर बात बढ़ने पर हुई।


इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इटहरा सूर्य मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें बैकठपुर गांव के कुछ युवकों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। इसी बात पर उनके साथ मारपीट हुई। इसी का बदला लेने के लिए रास्ते में गाड़ी से जा रहे बैकठपुर के लोगों को उतारकर गांव में मारपीट की गई।


जिस पर बैकठपुर के लोगों ने भी इटहरा गांव के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट की घटना में इटहरा गांव के 38 वर्षीय रामबालक प्रसाद की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही जबकि रामप्रवेश कुमार एवं अन्य घायल हैं। इसी तरह से दूसरे पक्ष की ओर से विनेश्वर पासवान, भोली पासवान, गरीब पासवान एवं अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!