• Monday, 09 June 2025
मॉब लिंचिंग: बच्चा चोर  समझ महिला को पीटा। गांव की ही निकली महिला

मॉब लिंचिंग: बच्चा चोर समझ महिला को पीटा। गांव की ही निकली महिला

stmarysbarbigha.edu.in/

अरियरी, शेखपुरा ।

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के कंबलबीघा गांव में गांव की ही महिला सियादेवी (60 वर्षीय) को मॉब लिंचिंग का शिकार होना पड़ा। भीड़ ने महिला को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई करने के बाद देखने पर महिला गांव की ही निकली। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग रविवार की संध्या में कर्मा गीत गा रही थी। वही बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी हुई थी । उसी भीड़ में शामिल होने के लिए गांव के राजो चौधरी की पत्नी सियादेवी पहुंची।

परंतु सियादेवी को कुछ लोगों ने बच्चा चोर अथवा आंख फोड़ने वाली समझकर हल्ला मचा दिया। इसी क्रम में गांव के पुरुष दौड़े और सिया देवी की जमकर पिटाई करने लगे। पिटाई करने के बाद जब सिया देवी बेहोश होकर गिर गई तब कुछ लोग उसे पहचाने तो पता चला कि वह महिला गांव की ही है। बाद में सभी लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

ly

Comment / Reply From

You May Also Like