• Tuesday, 10 June 2025
लू लगने से अधिवक्ता बेहोश, स्थिति गंभीर

लू लगने से अधिवक्ता बेहोश, स्थिति गंभीर

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा विधिक संघ के सदस्य एवं अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद लू लगने से बेहोश हो गए। बेहोशी हालत में उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय श्री प्रसाद गाडुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार एवं पदाधिकारी मनोज कुमार मन्नू सहित अन्य लोग उनको देखने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि लू लगने से वे बेहोश हो गए। शरीर का तापमान पूरी तरह से बढ़ गया जिसके बाद उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल से गंभीर अवस्था देखते हुए उनको पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के द्वारा उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि लू लगने की वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों के द्वारा सावधानी बरतने की हिदायत भी दी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

lu

Comment / Reply From

You May Also Like