• Friday, 29 March 2024
LIVE VIDEO: लोजपा महायुद्ध: जिलाध्यक्ष ने कहा चाचा 420,  पोस्टर पर कालिख

LIVE VIDEO: लोजपा महायुद्ध: जिलाध्यक्ष ने कहा चाचा 420,  पोस्टर पर कालिख

DSKSITI - Small
शेखपुरा

शेखपुरा लोक जनशक्ति पार्टी के दो फाड़ होने के बीच शेखपुरा जिला लोजपा ने चिराग पासवान के प्रति जबरदस्त समर्थन दिखाते हुए मुखर होकर जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सड़क पर उतर गए हैं और पोस्टर पर पार्टी से अलग होने वाले नेताओं के तस्वीर पर कालिख पोतने का अभियान चलाया।

कालिख पोतने का यह अभियान बुधवार को लोजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चला । इसमें संगठन के अन्य लोग भी शामिल थे।

तस्वीर पर कालिख पोतने में लोजपा जिला अध्यक्ष ने पशुपतिनाथ पारस को चाचा 420 तक कह दिया । साथ ही साथ गद्दार शब्द का भी प्रयोग किया। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि चिराग पासवान सभी को एकजुट होकर लेकर चलने वाले थे। उनके पिता का निधन हो गया। ऐसे में इन लोगों ने छल किया है।
https://youtu.be/ansXGYlpxHg
एक कहावत चाचा 420 का कहा गया है। यही यहां भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जनता चिराग पासवान के साथ है। शेखपुरा जिला का लोजपा संगठन चिराग पासवान के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। चिराग पासवान एक बेहतरीन नेता हैं। और आगे वेऔर मजबूती से उभर कर सामने आएंगे।
DSKSITI - Large

बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष चिराग पासवान शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे जमुई लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जमुई लोकसभा में ही शेखपुरा विधानसभा भी आता है। जबकि लोजपा के एक दूसरे सांसद चंदन कुमार नवादा से एमपी है। शेखपुरा जिला के बरबीघा विधानसभा इसी में है। जिले की राजनीति में लोजपा की काफी पकड़ है। वैसे मैं जिला अध्यक्ष मुखर होकर चिराग पासवान के प्रति आस्था जता रहे हैं। नवादा के सांसद चंदन कुमार सहित सभी के पोस्टर पर कालिख भी पोती गई। वहीं अब चंदन सिंह के समर्थक भी मुखर हो सकते है। धमसान और बढ़ने के आसार है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From