• Monday, 09 June 2025
सुबह सुबह कोहरे में लिपटी मिल रही जिंदगी तापमान 7 डिग्री गिरा

सुबह सुबह कोहरे में लिपटी मिल रही जिंदगी तापमान 7 डिग्री गिरा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में सुबह सुबह कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है । जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोहरा घना छाया हुआ है। सुबह से घने कोहरे के बीच तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है। तापमान सुबह गिरा रहने की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

DSKSITI - Large

कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे का असर यातायात पर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है और राजधानी सहित अन्य जगहों पर चलने वाले वाहनों पर इसका कुप्रभाव देखा जा रहा है।

बताया जाता है कि मंगलवार को घना कोहरा सभी जगह छाया हुआ है। शेखोपुरसराय, बरबीघा, अरियरी इत्यादि जगहों पर विशेष रूप से कोहरा देखा गया। शेखपुरा नगर में भी कोहरा का प्रभाव रहा। परंतु अन्य जगहों से कम देखा गया। तापमान 7 डिग्री गिर जाने की वजह से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही साथ बच्चे को भी ठंड से बचने की हिदायत दी गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From