• Monday, 09 February 2026
लालू यादव गरीब गुरबों की आवाज, केक काट मना स्थापना दिवस

लालू यादव गरीब गुरबों की आवाज, केक काट मना स्थापना दिवस

Vikas

शेखपुरा

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। स्थापना दिवस के अवसर पर सम्राट टावर जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है। गरीबों को आवाज देने वाले लालू यादव को आज परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष विजय यादव, बच्चू यादव, ईश्वर कुमार, चंद्रबली पासवान, अमृत राम, सनोज रजक, धर्मेंद्र कुमार, राम चरित्र रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अवसर पर चमकी बुखार से मृत बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं कहा गया कि राज्य सरकार की नाकामी की वजह से नन्हे मुन्ने बच्चे मौत के गाल में समा रहे हैं और इस पर सरकार खामोश है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From