• Monday, 09 February 2026
लू लगने से अधिवक्ता की मौत, काम से अलग रहेंगे वकील

लू लगने से अधिवक्ता की मौत, काम से अलग रहेंगे वकील

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा विधिक संघ के सदस्य एवं अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद लू लगने से मौत हो गयी। बेहोशी हालत में उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय श्री प्रसाद गाडुआ गांव के निवासी थे। पटना रेफर किया गया था जाने के क्रम में मौत हो गयी।

विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार, चंद्रमौलि यादव, अरविंद सिंह, मनोज कुमार मन्नू, निरंजन कुमार इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

इसको लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा सोमवार को काम से अलग रहने का निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ कोर्ट को मॉर्निंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग की जा रही है। सचिव विनोद कुमार ने बताया कि मॉर्निंग कोट होने से अधिवक्ताओं को घर लौटने में दोपहर में काफी परेशानी होती है जिससे उनकी जान जा रही है।

बताया जा रहा है कि लू लगने से वे बेहोश हो गए। शरीर का तापमान पूरी तरह से बढ़ गया जिसके बाद उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल से गंभीर अवस्था देखते हुए उनको पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया था जिसके बाद उनकी मौत हो गयी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From