• Monday, 09 February 2026
पुरस्कृत किए गए कुशल युवा, प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

पुरस्कृत किए गए कुशल युवा, प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

Vikas

बरबीघा।

बिहार सरकार के सात निश्चय अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (मुहिम फाउंडेशन) में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा की गई।

इस अवसर पर पंकज कुमार ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम बच्चों को हुनरमंद बना रहे हैं और इससे बच्चों का भविष्य संवर रहा है।

आज स्किल्ड युवाओं की बिहार में काफी कमी है। ऐसे में इस कार्यक्रम से बच्चे हुनर बंद हो रहे हैं। इस मौके पर डीएसएम शांतनु कुंडू ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम डिजिटल इंडिया का एक सफल अभियान है और युवाओं का भविष्य बन रहा है।

यह कार्यक्रम का आयोजन के दश्रद्धानंद स्मारक केन्द्र पर किया गया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार मनीष कुमार, प्रतिभा कुमारी, सोनाली कुमारी और प्रिंस कुमार को दिया गया।

द्वितीय पुरस्कार आरती पराशर, निरंजन कुमार, विनीता भारती को दिया गया जबकि तृतीय पुरस्कार रजनी कुमारी, अविनाश कुमार और प्रतीक्षा कुमारी को प्रदान किया गया।

DSKSITI - Large

इस अवसर पर कई बच्चों को सफल कोर्स के उपरांत प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन निवेशक अरुण साथी ने किया जबकि मौके पर राजेश राजू, लर्निग फेसिलिटेटर कुणाल कुमार, रंजना कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया राज नंदनी , सेंटर कोऑर्डिनेटर पंचा कुमार, शशी रंजन इत्यादि मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From