 
                        
        कोविड-19 युवक चला गया बेंगलुरु इधर मां सहित चार ग्रामीण भी पॉजिटिव
 
            
                कोविड-19 युवक चला गया बेंगलुरु इधर मां सहित चार ग्रामीण भी पॉजिटिव
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में कोविड-19 महामारी के डर के बीच एक बार फिर से कई महीने के बाद पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में भी चिंता बढ़ गई है। पॉजिटिव मरीज मिलने की स्थिति तब है जब कहीं से आने जाने का रिकॉर्ड नहीं है और गांव में यह पाया गया है। साथ ही पॉजिटिव में कोई कोविड-19 के लक्षण भी नहीं पाए गए हैं।
उस पर भी एक पॉजिटिव युवक पॉजिटिव होने के बावजूद अपने भाई के इलाज कराने को लेकर बेंगलुरु रवाना हो गया। इससे भी स्वास्थ्य विभाग के लोगों में चिंता बढ़ गई है। उधर युवक की मां सहित चार और भी ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं।
ग्रामीण भी पाया गया पॉजिटिव तो बढ़ी चिंता
सदर प्रखंड शेखपुरा के कैथवां गांव से जुड़ा यह मामला है। यहां 4 दिन पूर्व एक युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। दूसरे दिन वह अपने भाई के हर्ट का इलाज कराने के लिए बेंगलुरु चला गया। वहीं युवक की मां की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल मिलाकर गांव में 5 लोग पॉजिटिव हो गए हैं।
तीन अन्य ग्रामीणों की जांच में भी पॉजिटिव मामला सामने आया है। सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले मां और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । फिर अन्य लोगों की जांच की गई। 50 लोगों की जांच में तीन और ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रहने की बात कही गई है। कोविड-19 के कोई लक्षण सभी में नहीं पाए गए हैं।
युवक पर हो सकती है कार्रवाई
 
                                
                                
                                                उधर पॉजिटिव युवक के बिना स्वास्थ्य विभाग के जानकारी में बेंगलुरु चले जाने को लेकर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात भी हो सकती है। इसको लेकर प्रशासनिक महकमे में विचार किया जा रहा है। हालांकि कोई करवाई अभी तक नहीं किए जाने की बात कही गई है। डॉ अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ जगहों पर प्राथमिकी दर्ज होने की बात की जा रही है जिसका खंडन उन्होंने किया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            