 
                        
        जानिए क्यों दो दिनों तक घरों में नहीं जलता चुल्हा, मां मथुरासिनी की कहां निकली शोभायात्रा
 
            
                जानिए क्यों दो दिनों तक घरों में नहीं जलता चुल्हा, मां मथुरासिनी की कहां निकली शोभायात्रा
बरबीघा
बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन में स्थित मां मथुरासिनी के मंदिर से शीतलाष्टमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां मथुरासिनी की इस भव्य शोभायात्रा में पीले वस्त्र पहनकर श्रद्धालु निकले। बरबीघा नगर के विभिन्न गलियों में भ्रमण किया। घोड़े और पालकी से सजी इस शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर झूमते नाचते श्रद्धालु भी देखे गए।


इस शोभायात्रा में माहुरी समाज से जुड़े भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं के द्वारा अपनी भागीदारी दी गई। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई। नगर के माहुरी पंचायत से शोभायात्रा निकाल कर पुरानी शहर, चंदू कुआं, सामाचक, बुल्लाचक इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमण किया। कड़ाके की धूप में भी श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं देखी गई।

जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य भी किए गए। झूमते गाते श्रद्धालुओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी देखी गई। बताया जा रहा है कि शीतला माता के भक्ति को लेकर श्रद्धालुओं में अनन्य आस्था रहती है।
दो दिनों तक नहीं जलता चुल्हा
 
                                
                                
                                                वही मां मथुरासिनी की पूजा को लेकर दो दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। बता दें कि शीतलाष्टमी को लेकर 2 दिनों तक घरों में चूल्हा जलाने की परंपरा नहीं है। 2 दिनों तक घरों में चूल्हा नहीं जलने की वजह से शुक्रवार और शनिवार को शीतलाष्टमी और माता शीतला की पूजा करने वाले गुरुवार को ही घरों में बनाए गए पकवान का सेवन करते हैं। बताया जाता है कि बसयौड़ा त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा है। शीतला माता की आराधना को लेकर घरों में अग्नि नहीं जलाया जाता है। एक दिन पहले बनाए गए पकवान का ही सेवन श्रद्धालु करते हैं और प्रसाद के रूप में अन्य लोगों के बीच भी इसी पकवान का वितरण भी किया जाता है। 2 दिनों तक घरों में चूल्हा नहीं जलने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। शीतलाष्टमी के रूप में माता शीतला की पूजा को लेकर यह किया जाता है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            