• Monday, 09 February 2026
हो गई कलश स्थापना, भक्तिमय हुआ वातावरण।

हो गई कलश स्थापना, भक्तिमय हुआ वातावरण।

Vikas

बरबीघा।

बुधवार को नवरात्रि पर कलश स्थापना के साथ ही भक्तिमय वातावरण के बीच लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। सुबह से ही भक्तिमय वातावरण के बीच लोग देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करने में व्यस्त दिखे।

बरबीघा के विभिन्न पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा को लेकर कलश की स्थापना की गई। बरबीघा के व्यापार मंडल परिसर दुर्गा पूजा समिति में बृहत आयोजन कर कलश की स्थापना की गई।

इसी तरह बड़की देवी जी, झंडा चौक पर भी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कलश स्थापना कराई गई जबकि पुरानीशहर, महुअतल, तैलिक ठाकुरबाड़ी सहित अन्य जगहों पर देवी दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए कलश की स्थापना की गई। व्यापार मंडल में इस मौके पर अश्वनी कुमार प्रमोद चंद्रवंशी सुधांशु कश्यप मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From