• Tuesday, 10 February 2026
आईटीआई पास युवाओं के लिए डॉ श्रीकृष्ण सिंह आईटीआई में जॉब कैंप, मिलेगी नौकरी

आईटीआई पास युवाओं के लिए डॉ श्रीकृष्ण सिंह आईटीआई में जॉब कैंप, मिलेगी नौकरी

Vikas

आईटीआई पास युवाओं के लिए डॉ श्रीकृष्ण सिंह आईटीआई में जॉब कैंप, मिलेगी नौकरी

 

बरबीघा, शेखपुरा 

 

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा में स्थित डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह आईटीआई में जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। यह जॉब कैंप सुजुकी कंपनी के चयन कर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें आईटीआई के फीटर, इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न ट्रेड के युवाओं को जॉब दिया जाएगा। यह जॉब कैंप 6 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से लगाया जाएगा ।

 

साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ऑन स्पॉट जॉब दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य रूपेश कुमार ने बताया कि सुजुकी कंपनी के चयनकर्ता के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। इस जॉब कैंप में शामिल होने वाले युवाओं को ऑन स्पॉट जॉब दिया जाएगा। फीटर , इलेक्ट्रीशियन सहित कई तरह के ट्रेड के युवाओं को यहां अवसर दिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From