• Monday, 01 September 2025
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के सन्यासी ने बच्चों को विवेकानंद की जीवनी बताई

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के सन्यासी ने बच्चों को विवेकानंद की जीवनी बताई

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

बिहार के प्रसिद्ध विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के जीवन दानी सन्यासी राजस्थान निवासी मुकेश कीर के द्वारा विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को विवेकानंद की जीवनी से सीख लेने की सलाह दी।

मुकेश कीर ने कहा कि विवेकानंद ने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और भारतीय सभ्यता-संस्कृति को दुनिया भर में अलख जगाया और हम सब को भी इस कार्य में आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र से जुड़े सेवानिवृत्त इंजीनियर सत्येंद्र शर्मा, स्कूल के प्राचार्य रणजीत मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From