 
                        
        अब गांव में महिलाओं द्वारा भी बनाया जा रहा है मास्क
 
            
                बरबीघा
सर्वा ग्राम पंचायत के सर्वा ग्राम के जीविका स्वयं सहायता समूह के शंकर जीविका , रौशनी जीविका, जय गरूदेव जीविका, जय माँ जीविका से जुड़ी आभा कुमारी, काजल देवी, सुनीता देवी, चंचला देवी, रंजु सिन्हा, तारा कुमारी द्वारा सर्वा पंचायत के मुखिया श्री सम्भु सिंह के निर्देशानुसार मास्क बनाने में लगी हुई हैं मुखिया जी के अनुसार पंचायत में सभी घरों में मास्क बटना है जिसका सर्वेक्षण वार्ड सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।


मुखिया जी द्वारा पहले ही लगभग 4000 मास्क बांटा जा चुका है एवं विभागीय निर्देशानुसार अब हर घर में 4 मास्क और एक साबुन देना है जिसके लिए सर्वा ग्राम में गठित जीविका समूह के दीदियों के द्वारा मास्क बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। अभी तक 5000 के आस पास मास्क का निर्माण हो गया है जल्द ही इसको वार्ड वार किए गए सर्वेक्षण के अनुसार बांटने का कार्य किया जाएगा। मुखिया जी द्वारा बताया गया कि इस समय कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।


जिससे कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है। जीविका के दीदियों द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा इनलोगों के वजह से ही आज कम समय में अधिक से अधिक मास्क बन पा रहा है।
 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            