• Monday, 09 June 2025
जितेन्द्र नाथ के जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का तांता

जितेन्द्र नाथ के जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का तांता

stmarysbarbigha.edu.in/

जितेंद्र नाथ बने जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का तांता

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र निवासी जितेंद्र नाथ को जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जितेंद्र नाथ के प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है और लोग उनको बधाई दे रहे हैं। जितेंद्र नाथ राजनीति में काफी संघर्षशील राजनीतिज्ञ माने जाते हैं और लोगों के बीच पकड़ भी रखते हैं ।

इसी को लेकर इससे पहले वे रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष थे। जिसके बाद जदयू में मिलने पर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जितेंद्र नाथ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू नेता राहुल कुमार ने कहा कि उनके संघर्ष को उचित सम्मान मिला है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू नेता विपिन चौरसिया, प्रमोद प्रसाद, प्रेम गुप्ता, सुभाष सिंह, विकास चंद्रवंशी, प्रेमनाथ मेहता, राम प्रसाद दास इत्यादि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जितेंद्र नाथ ने आम लोगों के लिए सड़कों पर संघर्ष किया है। पार्टी इससे काफी मजबूत होगी और संगठन के लोगों में भी उत्साह बढ़ेगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From