• Monday, 09 February 2026
चुनावी तैयारी में लोजपा : सत्यम बने छात्र जिलाध्यक्ष: बीजेपी, जदयू, रालोसपा छोड़ लोजपा में शामिल

चुनावी तैयारी में लोजपा : सत्यम बने छात्र जिलाध्यक्ष: बीजेपी, जदयू, रालोसपा छोड़ लोजपा में शामिल

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा विधानसभा से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक चेवाड़ा में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने किया।

बैठक में शेखपुरा विधानसभा से पार्टी के द्वारा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। इमाम गजाली ने बताया कि चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा का फर्स्ट चॉइस शेखपुरा विधानसभा है। उनके द्वारा यहां से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसी को लेकर आज बैठक की गई।

सत्यम मेहरा छात्र जिलाध्यक्ष

DSKSITI - Large

बैठक में सत्यम मेहरा को छात्र लोजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके द्वारा पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

लोजपा में शामिल

रालोसपा चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष सरवर तथा उपाध्यक्ष राजा पार्टी से इस्तीफा देकर लोजपा में शामिल हो गए। इसी तरह जदयू महिला प्रकोष्ठ बरबीघा की नेत्री सुधा कुमारी लोजपा में शामिल हो गई। उनको बरबीघा महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इस बैठक में लोजपा के वरिष्ठ नेता साधु शरण सिंह, नीतू कुमारी, अमोद कुमार, निरंजन, दिलीप महतो, मनोज पासवान, रंजीत आदि शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From