• Monday, 09 June 2025
राष्ट्रीय जनता दल ने संजय सिंह को बनाया जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय जनता दल ने संजय सिंह को बनाया जिलाध्यक्ष

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा राष्ट्रीय जनता दल ने सवर्ण वोटरों को साधने के लिए अपनी रणनीति के तहत भूमिहार समाज से आने वाले संजय सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। इससे पूर्व विजय यादव पार्टी के जिला अध्यक्ष थे।

DSKSITI - Large

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के नेतृत्व में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नए जिलाध्यक्ष का सभी ने स्वागत किया । मौके पर नए जिलाध्यक्ष ने ताउम्र पार्टी की सेवा करने का वचन देते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से पार्टी के सदस्य रहे हैं और लगातार पार्टी के विचारधारा के साथ संघर्ष करते रहे हैं। इस मौके पर विजय सम्राट ने बताया कि प्रदेश में भूमहार समाज से पहले जिला अध्यक्ष को शेखपुरा जिला में बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संजय सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि विजय यादव को पार्टी का जिला महासचिव बनाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like