• Tuesday, 24 June 2025
ज्ञान जीविका संकुल संघ का हुआ निर्माण

ज्ञान जीविका संकुल संघ का हुआ निर्माण

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शुक्रवार को शेखपुरा प्रखंड के गवय गांव में जीविका संकुल संघ के निर्माण हेतु आम सभा का आयोजन सर्वेश कुमार शाही प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका की अध्यक्षता में किया गया। संकुल संघ का निर्माण 5 पंचायत मेहुस, गवई, औधे, हथियावां एवं कटारी के 32 ग्राम संगठन, 396 जीविका स्वयं सहायता समूह एवं 4450 परिवारों को मिला कर बनाया गया। इस आमसभा में लगभग 384  जीविका दीदी ने भाग लिया। संकुल स्तरीय संघ का नाम ज्ञान दर्शन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ कलस्टर मेहुस रखा गया। संकुल संघ निर्माण के उपरांत जीविका दीदी आगे की कार्य योजना पर विचार करेगी।

संकुल संघ का निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्य खगड़िया से आई सामुदायिक संसाधन से भी द्वारा किया गया। इस आमसभा में जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, निरंजन कुमार, आनंद शंकर, अमरजीत कुमार प्रशिक्षण पदाधिकारी पूनम शर्मा एवं सदर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सर्वेश कुमार शाही, संजीव कुमार वर्मा, रिंकू कुमारी गुप्ता, सुधा कुमारी,  रेखा कुमारी संगीता कुमारी एवं पिंकी कुमारी मौजूद थी। आमसभा में मेहुस क्लस्टर के सभी सामुदायिक संगठन, लेखापाल चंदन, संतोष, सदन पांडे एवं रोजगार संसाधन सदानंद और केनरा बैंक आरशेट्टी के रघुवीर जी भी मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like