• Thursday, 12 February 2026
चाय वाले का बेटा बना इंजीनियर! JEE Advance: 923 रैंक!! एक और गुदड़ी का लाल..

चाय वाले का बेटा बना इंजीनियर! JEE Advance: 923 रैंक!! एक और गुदड़ी का लाल..

Vikas

बरबीघा। न्यूज़ ब्यूरो

एक चाय वाले का बेटा जब JEE Advance में 923 रैंक लेकर आएगा तो इसे होनहार बिरवान के होत चिकने पात ही कहा जा सकता है। एक बार फिर से इस गुदरी के लाल ने यह साबित कर दिया कि पैसे से नहीं, मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है। यह सफलता पाई है बरबीघा के मिशन चौक मोहल्ले के पास रहने वाले सोहन प्रसाद के पुत्र सावन कुमार ने।

चाय दुकान चलाते हैं पिता

सावन के पिता सोहन प्रसाद बरबीघा कोल्ड स्टोरेज के पास चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं और इसी से अपने पुत्र की परवरिश कर यहां तक पढ़ाई कराए। सोहन सुपर थर्टी पटना की परीक्षा पास कर गया और वहां से तैयारी कर यह सफलता हासिल की। सोहन ने मैट्रिक की पढ़ाई आदर्श टाउन हाई स्कूल बरबीघा से पूरी की है।

मैट्रिक में भी था जिला टॉपर

सावन कुमार मैट्रिक में भी जिला टॉपर रहा और अच्छे मार्क्स लाएं। सावन को जी एडवांस में सफल होने पर बरबीघा वासी उसे बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों में उसके शिक्षक रहे गणनायक मिश्र, केमिस्ट्री कोचिंग के संचालक गौतम कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From