• Saturday, 04 May 2024
जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दी बधाई

जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दी बधाई

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार नवनियुक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मिलकर बधाई दी। दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर संगठन की मजबूती को लेकर वार्ता की और गांव-गांव संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया।

जानकारी देते हुए अंजनी कुमार ने बताया कि रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात करने पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ साथ संगठन में कार्यकर्ताओं की तरजीह देने और साधारण कार्यकर्ता को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर एक सराहनीय कदम भी माना गया है। उन्होंने बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी काफी मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करने की ललक भी बढ़ेगी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like