• Monday, 09 June 2025
सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?

सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?

stmarysbarbigha.edu.in/

सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा जिले के 2 विधानसभा क्षेत्र में से शेखपुरा विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय सम्राट हैं तो बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार हैं। जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा शेखपुरा विधानसभा के सुदूरवर्ती गांव सहारा के टाल क्षेत्र के खेत में भेज दिया गया।

इसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। इस माध्यम से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश भी हुई। इससे पहले बरबीघा में पूर्व विधायक एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति ने यहां का राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। अब टाल के खेतों में इस तरह की उपस्थिति और जमावड़ा को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है।

 

बड़ी संख्या में जुटे राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता सुदूर क्षेत्र सहारा टाल में बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा हुआ। जदयू विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा दिए गए इस भोज में शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट की भी उपस्थिति हुई। हाल में नगर परिषद चुनाव में दोनों विधायकों के बीच दूरी बढ़ने की चर्चा हो रही थी। वही इस माध्यम से एक नया संदेश भी दिया गया।

 

उधर, पूर्व विधान परिषद के सदस्य रहे और इस बार जदयू से चुनाव लड़ने वाले संजय सिंह भी में उपस्थित थे। राजद के नवनिर्वाचित विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार और इनके बीच मुकाबला हुआ में हुआ था । जिसमें अजय कुमार की जीत हुई थी। बरबीघा की राजनीति में अजय कुमार की सरगर्मी बढ़ने से संजय कुमार की उपस्थिति को भी जोड़ा जा रहा है।

DSKSITI - Large

 

 

टाल में हुए इस भोज के आयोजन में जदयू के नेता सुरेश सिंह नगर परिषद बरबीघा के उप मुख्य पार्षद के पति कुणाल कुमार, सर्वा के मुखिया पति विनोद सिंह, पाक मुखिया पति रिंकू कुमार, सीपीआई के नेता प्रभात पांडे सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

 

बता दें कि विधायक सुदर्शन कुमार पर क्षेत्र में कम सक्रिय रहने का आरोप विरोधियों के द्वारा लगाया जाता रहा है। हाल ही में इनके द्वारा राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी गई है। 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?
सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?
सुदूर टाल के खेतों में जदयू विधायक का भोज, राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं..?

Share News with your Friends

Comment / Reply From