• Monday, 09 June 2025
पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष बने बेगूसराय लोकसभा प्रभारी

पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष बने बेगूसराय लोकसभा प्रभारी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार को जदयू के द्वारा बेगूसराय लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। अंजनी कुमार को बेगूसराय प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। इसकी जानकारी जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि उनको जो जिम्मेवारी दी गई है उसका वह निर्वहन मजबूती से करेंगे।

शुक्रवार को प्रदेश जनता दल यू के द्वारा सूची प्रकाशित की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा प्रदेश भर में 39 लोकसभा के प्रभारियों की सूची जारी की गई है जिसमें बेगूसराय के प्रभारी अंजनी कुमार को बनाया गया है। बेगूसराय प्रभारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, जदयू नेता साकेत कुमार, जिला प्रवक्ता प्रमोद चंद्रवंशी, गौरव कुमार सहित अन्य बधाई दी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From