• Monday, 09 February 2026
जदयू बनाएगी सभी बूथ पर यूथ कमेटी। प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक।

जदयू बनाएगी सभी बूथ पर यूथ कमेटी। प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक।

Vikas

शेखपुरा।

जदयू चुनावी रणनीति में जुट गई है। इसी को लेकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने की सक्रियता दिखाई जा रही है। जदयू प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं विधायक अभय कुशवाहा के द्वारा शेखपुरा जदयू युवा टीम के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी बूथ पर युवाओं की टीम बनाने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी एवं जदयू प्रदेश परिषद सदस्य अंजनी कुमार ने भी पार्टी को अधिक से अधिक युवाओं तक ले जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि युवाओं के लिए बिहार सरकार के पास कुशल युवा प्रोग्राम और बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा ऋण जैसे अनोखी योजनाएं हैं जिससे युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है और पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए सक्रिय सहयोग की जरूरत है। मौके पे अति पिछड़ा सेल जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, युवा जदयू से जुड़े लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From