• Wednesday, 27 May 2026
जदयू अल्पसंख्यक सम्मेलन। नेताओं ने कहा अल्पसंख्यकों के लिए हमेशा सबसे पहले खड़ी है जदयू

जदयू अल्पसंख्यक सम्मेलन। नेताओं ने कहा अल्पसंख्यकों के लिए हमेशा सबसे पहले खड़ी है जदयू

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा नगर टाउन हॉल में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस जिला सम्मेलन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़े प्रदेश एवं जिला के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की सरकार समरसता और भाईचारे की सरकार है।

अल्पसंख्यकों के हितों के लिए नीतीश कुमार की सरकार कई योजनाओं को संचालित कर रही है जिससे अल्पसंख्यक समाज के लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है।

इस सम्मेलन में जदयू अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश नेता अली इमाम भारती, शिया वक्फ बोर्ड से जुड़े एवं प्रवक्ता अंजुम आरा, मोहम्मद सलाम प्रदेश अध्यक्ष, इजहार अहमद पूर्व विधायक, आसिफ कमाल, जिला जदयू अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद तथा अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष गुलाम रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From