• Monday, 09 June 2025
जदयू ने बिहार केसरी को जयंती पर किया याद, आरसीपी सिंह ने की माल्यार्पण

जदयू ने बिहार केसरी को जयंती पर किया याद, आरसीपी सिंह ने की माल्यार्पण

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

जदयू के द्वारा बिहार केसरी की 131 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस समारोह का आयोजन बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर स्थित बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थल पर की गई।

राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं बिहार केसरी को नमन किया गया।

इस अवसर पर शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, एमएलसी ललन सर्राफ, नवीन आर्य, अंजनी कुमार जैसे राज्य स्तरीय नेता उपस्थित थे।

जबकि स्थानीय जदयू नेताओं में शिवली यादव, जयराम सिंह, सतीश विद्यार्थी, प्रमोद चंद्रवंशी, विष्णु देव आर्य, शंभू यादव, गौरव सुमन गोलू सहित अन्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे।

लोगों ने बिहार केसरी की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाई। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह का भी भव्य स्वागत किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like