• Sunday, 20 April 2025
उत्तर भारत के तिरुपति निर्माण में जया रंजन कर रही है बड़ा सहयोग

उत्तर भारत के तिरुपति निर्माण में जया रंजन कर रही है बड़ा सहयोग

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के सामस गांव स्थित विष्णु धाम मंदिर निर्माण का काम जारी है । इसे उत्तर भारत के तिरुपति के रूप में विकसित किया जा रहा है। भव्य और विशाल मंदिर बनाने का काम लगातार जारी है। वहीं इस भव्य और विशाल मंदिर के बनाने में लगने वाले छड़ में जया रंजन का महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। वे नोयडा में रहती है। बरबीघा के माउर गांव निवासी हैं।

उत्तर भारत का तिरुपति

विष्णु धाम के इस मंदिर को उत्तर भारत का तिरुपति कहा जाता है। यहां विश्व में पूजी जाने वाली भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 7 फीट और 6 इंच है।

DSKSITI - Large

लगातार उनके द्वारा छड़ देकर मंदिर बनाने में सहयोग किया जा रहा है । 2 दिन पूर्व भी एक ट्रक छड़ का सहयोग उनके द्वारा किया गया है। इससे पहले भी छड़ का सहयोग उन्होंने दिया था। जानकारी देते हुए बरबीघा के माऊर् निवासी रविरंजन ने बताया कि जया रंजन के सहयोग से एक ट्रक छड़ भेजा गया है। आगे भी इसमें सहयोग किया जाएगा। बता दें कि यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उधर मंदिर के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मुरारी ने कहा कि जन जन के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसमें सभी लोगों को तन मन धन से सहयोग देना चाहिए। यह क्षेत्र ही नहीं बिहार और भारत की पहचान बनने वाली है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like