• Monday, 09 February 2026
ट्रकों की हड़ताल से लग गया भीषण जाम

ट्रकों की हड़ताल से लग गया भीषण जाम

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा और बरबीघा रोड में ट्रक मालिक संघ के द्वारा किए गए हड़ताल के वजह से भीषण जाम लग गया है । रोड में बिहटा गांव के पास ट्रकों को रोकने की वजह से यात्री वाहन जाम में फंस गए और घंटों से जाम लगा हुआ है।

जाम को दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं देखी जा रही है । बता दें कि ट्रक मालिक संघ के द्वारा राजेंद्र सेतु पुल चालू किए जाने को लेकर मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया है।

दूसरे जिले के ट्रक को भी रोक कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है जिससे यात्री वाहनों को आने जाने में असुविधा हो रही है और इसी की वजह से सड़क किनारे भीषण जाम लग गया है ।

घंटों से जाम में कई लोग फंसे हुए हैं जिसमें लखीसराय जिले के एडीएम सहित प्रमुख लोग शामिल है। यात्री बसों से यात्री पैदल अपने गंतव्य तक जाने के लिए मजबूर हैं। जाम को खत्म कराने के लिए किसी तरह की कोई पहल नहीं देखी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From