• Monday, 09 February 2026
जगमग हुए गांव और शहर, दिवाली सा नजारा

जगमग हुए गांव और शहर, दिवाली सा नजारा

Vikas

शेखपुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना के वैश्विक महामारी से लड़ रहे कर्म वीरों के लिए दीप जलाने की अपील पर पूरे भारत के साथ जिला भी खड़ा रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों के दरवाजे पर, छतों पर, गलियों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के अपील का समर्थन किया।

DSKSITI - Large

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में संध्या से ही इसकी तैयारी कर ली गई और लोगों ने दीपक जलाए। जबकि बरबीघा नगर परिषद शेखोपुर सराय प्रखंड इत्यादि जगहों पर भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दीपाली जैसा माहौल रहा और लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाए ।

9:00 बजे दीपक जलाने का आह्वान के बावजूद लोग 8:00 बजे से ही दीपक जलाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि कुछ जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। उधर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने अपने घरों में घर में लालटेन जलाकर सपरिवार कोरोना के युद्ध में लड़ने वाले कर्म वीरों को सलाम किया।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने सपरिवार दीपक जलाएं जबकि भाजपा नेत्री रेशमा भारती ने भी दीपक जलाकर कर्म वीरों को सलाम किया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From