
जमीन पे कब्जा करने के लिए दबंग ने तलवार से किया हमला

शेखपुरा।
शहर के बुधौली मुहल्ले में पूर्व से चले आ रही एक भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोंगो ने दूसरे पक्ष के देवेंद्र ठाकुर एवम उसकी पत्नी सुनैना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला द्वारा स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिसमे उसी मुहल्ले के सन्तोष ठाकुर , मनोज ठाकुर, रामावतार ठाकुर सहित चार लोंगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!