• Monday, 09 June 2025
ईट राइट इंडिया। स्वस्थ भारत साइकिल यात्री टीम ने किया जागरूक

ईट राइट इंडिया। स्वस्थ भारत साइकिल यात्री टीम ने किया जागरूक

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

नगर में सोमवार की सुबह इट राइट इंडिया, स्वस्थ भारत यात्रा के क्रम में साइकिल से यात्रा कर रहे लोगों का दल नगर में जुलूस निकालकर जागरूकता अभियान चलाया।

यह जागरूकता अभियान लोगों के खान-पान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य खानपान में चीनी कम, नमक कम और तेल कम प्रयोग करने के लिए कहा जा रहा है।

साथ ही साथ नशीले पदार्थों के सेवन भी नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान में एनसीसी से जुड़े छात्र-छात्राएं शामिल हुए और लोगों से खानपान के प्रति जागरूक होने की अपील की।

DSKSITI - Large

बता दें कि त्रिपुरा के अगरतला से चलकर साइकिल यात्री का दल पूरे भारत में भ्रमण करते हुए खानपान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। यह साइकिल यात्री का दल एनसीसी कैडर के द्वारा चलाया जा रहा है और जोन के हिसाब से दल बदलते रहते हैं और इसका बैटन एक दूसरे को देकर आगे बढ़ाया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like