• Monday, 09 June 2025
सरकारी अस्पताल में भौंरा मधुमक्खी का जानलेवा छत्ता 

सरकारी अस्पताल में भौंरा मधुमक्खी का जानलेवा छत्ता 

stmarysbarbigha.edu.in/

सरकारी अस्पताल में भौंरा मधुमक्खी का जानलेवा छत्ता

बरबीघा
बरबीघा अस्पताल में मधुमक्खी का जानलेवा छत्ता मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। वह रेफरल अस्पताल के दूसरे तल्ले की खिड़की पर बनाया गया। मधुमक्खी का यह खतरा मरीजों के लिए तो है ही साथ साथ अस्पताल के चिकित्सक और कर्मियों के लिए भी है। जरा से उकसाने पर मधुमक्खी जानलेवा साबित हो सकता है। यह जो मधुमक्खी का छत्ता आप देख रहे हैं यह कोई साधारण मधुमक्खी का छत्ता नहीं है। यह भौंरा मधुमक्खी का छत्ता है। जो काफी खतरनाक होता है।

कुछ दिन है मौका, कॉल करें:- 9430804472

जानकार बताते हैं कि मधुमक्खी के छत्ते में जरा सी छेड़छाड़ होते ही यह भड़क जाती है और दूर तक पीछा कर लोगों को अपना शिकार बनाती है। कई मामले में मधुमक्खी के काटने पर लोगों की जान चली जाती है।
DSKSITI - Large

मधुमक्खी का छत्ता रेफरल अस्पताल के सीढ़ी से जाने पर खिड़की पर बनाया गया है। गनीमत यही है कि शीशा लगे होने की वजह से मधुमक्खी का प्रकोप अस्पताल में नहीं आ रहा है। परंतु शीशे की खिड़की से जरा सी छेड़छाड़ होते ही मधुमक्खी का कहर अस्पताल के मरीजों पर टूट सकता है और यह जानलेवा भी हो सकता है। इस दिशा में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही खुलकर देखी जा रही है। मधुमक्खी के छत्ते को यहां से हटाने का प्रयास नहीं हो रहा है। जबकि यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From