• Monday, 09 June 2025
चुनावी रंजिश में जरा सी बात पर चला दी गोली, खूब हुआ बवाल

चुनावी रंजिश में जरा सी बात पर चला दी गोली, खूब हुआ बवाल

stmarysbarbigha.edu.in/

चुनावी रंजिश में जरा सी बात पर चला दी गोली, खूब हुआ बवाल

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के मेहुस गांव में चुनावी रंजिश में जरा सी बात पर बहस हुई और एक युवक के द्वारा गोली चला दिया गया। मामला गर्म हो गया। दोनों तरफ से लोग जुटने लगे । विवाद बढ़ने की आशंका पर लोगों ने सजगता दिखाई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दोनों तरफ के लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। यह मामला मेहुस गांव का है। गांव में निवर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुराने विवाद की वजह से तनाव बना हुआ था। दूसरे गांव में चुनाव के दिन विवाद हुआ था। इसी विवाद को समर्थकों ने रंजिश के रूप में लिया और गांव में आपसी बहस के दौरान विवाद बढ़ गया। हालांकि वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के द्वारा मामले में समझदारी दिखाई गई और विवाद को आगे बढ़ने से पहले ही शांत कराया गया।

इसमें थाना अध्यक्ष ने भी भूमिका निभाई। ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया कि समर्थक आपस में बहस कर रहे थे। इसी बीच विवाद बढ़ते हुए गाली गलौज पर चला गया । वहीं एक युवक छत पर चढ़कर हवा में गोली चला दी। गोली चलाने के बाद वहां भगदड़ मच गया। बाद में दोनों तरफ से लोग लोग जुटने ने लगे। विवाद और बढ़ता इसे पहले सामाजिक लोगों ने पहल की और विवाद को शांत कराया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उनको जैसे ही मिली हुए मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ के लोगों के पास जाकर मामले को समझाया बुझाया गया और शांत करा दिया गया। इस मामले में किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों तरफ से विवाद को समझाते हुए खत्म करा दिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From