• Thursday, 07 May 2026
रेलवे क्रॉसिंग के पास पति ने पत्नी को मारी गोली , भीड़ ने पति का मार डाला

रेलवे क्रॉसिंग के पास पति ने पत्नी को मारी गोली , भीड़ ने पति का मार डाला

Vikas

रेलवे क्रॉसिंग के पास पति ने पत्नी को मारी गोली , भीड़ ने पति का मार डाला 

 शेखपुरा

शेखपुरा जिले के कैथल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी । भीड़ ने युवक को पकड़ कर पीट-पीट कर हत्या कर दिया।

 महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां महिला की प्राथमिक चिकित्सा के बाद पावापूरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया ।

वहीं भीड़ में पड़कर युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दिया। जिसके बाद युवक की पहचान महिला के पति के रूप में किया गया। 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि नवादा जिला के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर की पत्नी शेखपुरा जिले के कैथवां गांव अपने मौसी के यहां अकेली आई हुई थी। लौटने के क्रम में रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक बाइक से आकर पति ने अपनी पत्नी को ई-रिक्शा से उतरने के दौरान तीन गोली मार दी। 

स्थानीय लोगों ने बाइक से गोली मारकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घायल महिला की पहचान 25 वर्षीय प्रतिमा देवी के रूप में की गई है। जबकि पति 28 वर्षीय दीपक ठाकुर है। महिला का मायका शेखपुरा जिला का सुमका गांव बताया जा रहा है। 

DSKSITI - Large

महिला को तीन गोली लगी है। जिससे उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like