• Monday, 09 February 2026
कांग्रेसी नेता राम बाबू को पुण्यतिथि से दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

कांग्रेसी नेता राम बाबू को पुण्यतिथि से दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

Vikas

शेखपुरा

जिला के जाने माने समाजसेवी और हुसैनाबाद पंचायत के पूर्व मुखिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बाबू की 21वीं पुण्यतिथि जगह जगह श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। स्व राम बाबू के पैतृक गांव अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में वयोवृद्ध समाजसेवी मिथलेश सिंह की अध्यक्षता में पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई।

DSKSITI - Large

जबकि गेट चौक पर राम बाबू स्मृति द्वार पर हर साल की भांति झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सनैया पंचायत के पूर्व मुखिया एवम बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार , कांग्रेस के जिला नेता राम नन्दन सिंह उर्फ भोला बाबू , ज्वाला महतो , बाबूलाल यादव , संजय कुमार अधिवक्ता , यदु महतो , विजय कुशवाहा ,अमृत यादव ,डबलू ठाकुर ,सुनील मिस्त्री , हरदेव पासवान सहित अन्य ने संबोधित करते हुए उन्हें एक समाजसेवक की संज्ञा दी। जो जीवन पर्यन्त समाज सुधार के कार्यों में लगे रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From