• Sunday, 08 February 2026
होटल से हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

होटल से हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

Vikas

होटल से हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के भेड़िया पुल के पास संचालित एक निजी होटल में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा यह छापेमारी की गई । इस छापेमारी में देसी हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने के बाद उसे थाना लाया गया है । इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि सगमा गांव का एक होटल भेड़िया पुल के पास संचालित है । इस होटल को बैठक बाजी का अड्डा माना जा रहा है। इसी होटल में गुप्त रूप से सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमें सूरज कुमार नामक एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From