• Monday, 09 February 2026
हल्ला ला : अब अस्पताल से चोरों ने चुरा लिया थर्मामीटर, डॉक्टर का आला, बीपी मशीन

हल्ला ला : अब अस्पताल से चोरों ने चुरा लिया थर्मामीटर, डॉक्टर का आला, बीपी मशीन

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा में कोरोना काल के दौरान चोरों ने एक अजब चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना में चोर ने डॉक्टरों के इलाज में काम आने वाले सभी उपकरण चुरा ली है। चोरी की यह घटना रविवार की रात्रि में शेखपुरा सदर प्रखंड के अवधि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर घटी।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना वायरस काल बंद कर दिया गया था। 2 महीने बाद जब सोमवार को वहां पदस्थापित नर्स अस्पताल को खुली तो अस्पताल से डॉक्टर के चिकित्सा में काम आने वाले सभी उपकरणों की चोरी कर ली गई थी। जिसमें बुखार नापने का थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर नापने का बीपी मशीन, वजन नापने की मशीन इत्यादि शामिल है। हथियामा थाना में इस चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From