• Wednesday, 25 February 2026
फिसड्डी निकले ये अस्पताल, नहीं मिला आयुष्मान भारत का लाइसेंस

फिसड्डी निकले ये अस्पताल, नहीं मिला आयुष्मान भारत का लाइसेंस

Vikas

शेखपुरा।

जिला मुख्यालय में संचालित तीन निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत चयन नहीं किया गया।

जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सेलेक्शन कमिटी ने इन तीनो के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया।

ये है श्रीराम हॉस्पिटल, एसआरएल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति आई हॉस्पिटल।


जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि जाँच के दौरान इन अस्पतालों को मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में राशन कार्ड धारी सभी लोगो का पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज किया जाना है।

जिले में यह कार्यक्रम अभी केवल सरकारी अस्पतालों में लागु है।

DSKSITI - Large

सरकार के निर्देशों के आलोक में निजी अस्पताल को शामिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन अस्पतालों का निरीक्षण किया था।

अस्पताल के रख रखाव के अलावा आधारभूत संरचना की भी जाँच की गयी थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like