• Saturday, 11 April 2026
वाहन चेकिंग में विदेशी शराब के साथ होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार

वाहन चेकिंग में विदेशी शराब के साथ होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर क्षेत्र के गंगटी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 9 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक पकड़ा गया । युवक जयरामपुर थाना क्षेत्र के पांक पर गांव निवासी संटू कुमार है । थाना प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गंगटी मोड़ पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान युवक के बैग से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

DSKSITI - Large

पुलिस ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर बैग में विदेशी शराब रखता था और होम डिलीवरी करता था। युवक को कॉल करने पर ग्राहक को होम डिलीवरी के माध्यम से विदेशी शराब पहुंचाने का काम मिला था। युवक को इसी दौरान चेकिंग में पकड़ा गया है। बता दें की बड़ी संख्या में लोग विदेशी शराब का होम डिलीवरी बैग में रखकर करते हैं और कॉल आने पर शराब पीने वालों को शराब पहुंचा दिया जाता है। वही पुलिस के चेकिंग अभियान में इस तरह से एक युवक को पकड़ा गया है। बताया जाता है कि शाम होते ही बड़ी संख्या में बाइक पर सवार होकर लोग शराब की होम डिलीवरी करने निकल जाते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like