• Monday, 09 June 2025
जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन का आयोजन, शामिल हुए DSP..!!

जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन का आयोजन, शामिल हुए DSP..!!

stmarysbarbigha.edu.in/

जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन का आयोजन, शामिल हुए DSP..!!

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत तेउस पंचायत के तेउस गांव में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस होली मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, शेखपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पार्टी से जुड़े कई नेता शामिल हुए।

इस होली मिलन समारोह में जन-जन पार्टी के द्वारा पार्टी का विस्तार किया गया। वहीं इसमें भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर जन-जन पार्टी में अनिल सिंह शामिल भी हुए। वे 20 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के विवाद की वजह से वे इस्तीफा दिया और इस समारोह में जन-जन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आशुतोष कुमार ने उन्हें सदस्यता दी।

समारोह में पार्टी के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश्वरी सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर जन जन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के होली मिलन समारोह में भूमिहार ब्राहमण एकता मंच फाउंडेशन का जिला उपाध्यक्ष बभनबीघा निवासी चुनचुन सिंह को बनाया गया। वे काफी दिनों से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनका मनोनयन संगठन के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया।

समारोह में आशुतोष कुमार ने सरकार पर समाज के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष के अपमान करने की बात भी कही।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From