• Monday, 09 February 2026
होली मिलन में शामिल हुए सूरज भान

होली मिलन में शामिल हुए सूरज भान

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर के माहुरी पंचायत भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह शामिल हुए।

मौके पर उन्होंने लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ होली पर्व सभी मनाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी के साथ लेकर चलने का उनका हमेशा से प्रयास रहा है और सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वह चलेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, जदयू नेता अंजनी कुमार, उमेश पटेल, डॉ मधुकर, बुद्धन सिंह, सतीश विद्यार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन चिंटू सिंह के द्वारा किया गया था। साथ ही इस मौके पर अजीत कुमार छोटू, पवन सिंह, माहुरी पंचायत भवन के पदाधिकारी गण भी मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From