• Monday, 09 February 2026
एक महीने तक कोविड-19 से लड़कर स्वस्थ हुआ कैदी रामदेव, भेजा गया जेल

एक महीने तक कोविड-19 से लड़कर स्वस्थ हुआ कैदी रामदेव, भेजा गया जेल

Vikas

एक महीने तक कोविड-19 से लड़कर स्वस्थ हुआ कैदी रामदेव, भेजा गया जेल

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के जखराज स्थान में संचालित आइसोलेशन वार्ड में 1 महीने तक कोविड-19 से संघर्ष कर कैदी ठीक हो गया। ठीक होने वाले कैदी रामदेव महतो को फिर से जेल भेज दिया गया । उनका इलाज 1 महीने तक जख राज स्थान आइसोलेशन केंद्र पर चला।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक्सो 158 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । जिसमें कई लोग आइसोलेशन केंद्र वाले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3208 व्यक्ति कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं । शेखपुरा जिले में अब तक 37319 लोगों की जांच की गई है। जिसमें 4295 लोग कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं परंतु उसमें ज्यादातर लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोविड-19 संक्रमण के सक्रिय मामले मात्र 1066 गए हैं। इसमें से आइसोलेशन केंद्र पर 41 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने आइसोलेशन केंद्र का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग केडीपीएम श्याम कुमार निर्मल एवं आइसोलेशन केंद्र के प्रबंधक संतोष सागर के द्वारा आइसोलेशन केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों से बातचीत की गई और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए । साथ ही साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीपीआरओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और जिलों में कोविड-19 से मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 21 बताया गया है। उधर शेखूपुर सराय में कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए एक सब्जी दुकान को भी सील कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From