• Monday, 09 February 2026
रोटरी इंटरनेशनल का 117 वां स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

रोटरी इंटरनेशनल का 117 वां स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

Vikas

रोटरी इंटरनेशनल का 117 वां स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

शेखपुरा

शेखपुरा में रोटरी क्लब के 117 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के पास स्वास्थ्य शिविर लगाकर और मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस स्थापना दिवस के अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों की मुफ्त जांच और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराया गया । जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ मृगेंद्र सिंह ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल का 117 वां स्थापना दिवस है । साथ ही साथ इस अवसर पर चिकित्सक डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह के साथ-साथ रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन शंभू प्रसाद मंडल, सचिव । मुमताज इत्यादि लोग भी मौजूद रहे।

डॉ मृगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस को मनाने के लिए जहां लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। वहीं स्वास्थ कैंप लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क ब्लड जांच, शुगर जांच और बीपी जांच किया गया और लोगों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। बताया कि रोटरी क्लब के द्वारा लगातार इस तरह से मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की सहायता की जाती है। स्थापना दिवस पर इसका खास आयोजन किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From