• Tuesday, 10 February 2026
धनबाद ने रांची को तथा पटना में सरमेरा को हराया

धनबाद ने रांची को तथा पटना में सरमेरा को हराया

Vikas

बरबीघा

शुक्रवार को एसकेआर कॉलेज में चल रहे स्वर्गीय विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन झारखंड के दो टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें धनबाद की टीम ने एकतरफा मुकाबले में रांची की टीम को 8 विकेट से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट पर मात्र 78 रन का स्कोर ही बना पाई।

जवाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम ने रंजीत यादव के 24 गेंदों पर बनाए 76 रन की बदौलत मात्र 5 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर लिया।रंजीत यादव को 24 गेंदों पर 3 चौका और 10 छक्का सहित क्षेत्र बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।वहीं एक अन्य मैच में पटना पाइरेट्स की टीम में सरमेरा की टीम को 51 रन से हराकर जीत दर्ज की।

DSKSITI - Large

पटना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 151 रन का स्कोर खड़ा किया।उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सरमेरा की टीम महज 14.2 ओवरों में ही 100 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। शनिवार को अगला मुकाबला सुबह 11:00 बजे से बरबीघा के डायमंड क्रिकेट क्लब और गिरियक के टीम के बीच खेला जाएगा

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From