• Thursday, 12 February 2026
हेलमेट चेकिंग के दौरान बसूला जा रहा एक एक हजार जुर्माना

हेलमेट चेकिंग के दौरान बसूला जा रहा एक एक हजार जुर्माना

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस के द्वारा सदर थाना के आगे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से हेलमेट नहीं पहनने वालों को फोकस करते हुए उसे एक एक हजार की जुर्माना राशि वसूली गई । यह वाहन चेकिंग अभियान मंगलवार को चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि नए नियमानुसार जुर्माना राशि वसूली जा रही है और सभी लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए। बता दें कि सोमवार को भी शेखपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में सात बाइक सवार को बगैर हेलमेट का जुर्माना किया गया। सभी पर एक एक हजार की जुर्माना लगाते हुए उसकी वसूली की गई।

यह चेकिंग अभियान सदर थाना के पास चलाया गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने बताया कि जैसे लोग घर से कपड़ा पहनकर निकलते हैं वैसे ही अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर निकला करें। जिले में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा और नए दर पर जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह समझौता परिवहन विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From