• Tuesday, 10 February 2026
हद्दे हो गेलो जी, इस शहर में रोज हो रही बाइक की चोरी..आक्रोश

हद्दे हो गेलो जी, इस शहर में रोज हो रही बाइक की चोरी..आक्रोश

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं नहीं थम रही। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं और पुलिस भी परेशान हैं।

गुरुवार की सुबह 9:15 में बरबीघा के शिवपुरी मोहल्ले से फिर एक ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली गई। यह बाइक तेतारपुर गांव निवासी चिंटू कुमार (डीलर) का था।

चिंटू कुमार ने बताया कि वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए शिवपुरी मोहल्ला में गया। बाइक लगाकर उनके आवास पर गए 5 मिनट में लौटा तो देखा कि बाइक गायब हो गई। बहुत खोजबीन करने पर भी गायब बाइक नहीं मिली।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची है परंतु बाईक कोई अता पता नहीं है। बता दें कि सोमवार की सुबह भी इसी तरह से सकलदेव नगर मोहल्ले से निरंजन कुमार के आवास के आगे लगे बाइक चोरी हो गई जबकि मंगलवार की शाम मन्नू सिंह के आवास के आगे लगा कनिया अभियंता बिजली विभाग की बाइक चोरी कर ली गई और फिर गुरुवार की यह घटना घट चुकी है।

चोरी की घटना से लोग काफी परेशान हैं और इसका कोई समाधान नहीं निकल रहा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

h 4

Comment / Reply From