• Monday, 09 June 2025
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत 

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत 

stmarysbarbigha.edu.in/

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत 

बरबीघा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के बरबीघा में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और कद्दावर नेता नरेंद्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत शुक्रवार को बरबीघा के श्री कृष्ण आईटीआई कॉलेज में किया गया। स्वागतकर्ता के रूप में भाजपा नेता वरुण सिंह उपस्थित रहे।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ने भी अपनी भागीदारी दी। इस अवसर पर बेगूसराय जिला के प्रभारी विकास सिंह भी उपस्थित रहे। वरुण सिंह के द्वारा भाजपा नेता का स्वागत किया गया। अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। यहां पार्टी और संगठन के लिए काम करने वालों को उचित सम्मान मिलता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के ही नहीं दुनिया भर के सर्वमान्य नेता हैं।   भारत को आज   पूरी दुनिया सम्मान की दृष्टिकोण से देख रहा है। कुछ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह सफलता नहीं भाती है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From