• Monday, 09 February 2026
एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित  

एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित  

Vikas

शेखपुरा। 

शुक्रवार के दिन श्रम संसाधन विभाग द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर अधिकार दिवस  का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान में  किया गया । इस प्रशिक्षण में  प्रत्येक पंचायत से एक-एक श्रमिक मजदूरों को बुलाया गया एवं उन्हें प्रशिक्षित किया गया.। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में   मो. आफताब आलम सदस्य श्रमायुक्त मुंगेर प्रमंडल  ने भाग लिया।

इन के अलावे श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार,  रवि कुमार , अजय कुमार,  अमित कुमार तथा श्रम अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मी मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रमायुक्त आफताब आलम ने कहा  कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इसी के तहत  इन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है । ताकि इन्हें सही रोजगार मिल सके और अपना जीवन यापन आराम से कर सके।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From